आपसी विवाद में मारपीट, महिला घायल!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान | 20 मई 2025
चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में मंगलवार की सुबह आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान लक्ष्मण मांझी की पत्नी पूनम देवी के रूप में की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसी पारिवारिक या भूमि संबंधी विवाद को लेकर कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को सिसवन रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।
पीड़िता पूनम देवी ने चैनपुर थाना में मारपीट की लिखित सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।