भगवान बुद्ध के जीवन, उनके उपदेशों और अहिंसा, करुणा एवं सत्य के मार्ग पर चलने की आवश्यकता: स्वामी अतिदेवानंदजी महाराज
बुद्ध जयंती पर आयोजित समारोह में डॉ. अंजली सिंह ने दी प्रेरणादायक सीख!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): बच्चों को भगवान बुद्ध के जीवन, उनके उपदेशों और अहिंसा, करुणा एवं सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने के लिए हमलोगों को आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उक्त बातें आइडियल स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल परिसर में बुद्ध जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राम कृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी अतिदेवानंद जी महाराज ने कही। आगे उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आयोजन करने से बच्चों के अंदर नैतिक मूल्यों का विकास होता है।
बुद्ध जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में आगत अतिथियों का स्वागत विद्यालय की सचिव डॉ. अंजली सिंह ने किया। वहीं उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन हमें शांति, करुणा और आत्मअनुशासन का मार्ग दिखाता है। आज के समय में उनके विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों को अपनाने की प्रेरणा दी।
विद्यालय के बच्चों में भार्गव राज, अर्पिता कुमारी, अर्णव कुमार, साक्षी कुमारी, अयनांश राज, सन्नी तिवारी, विराट तिवारी और प्रतीक राज ने बुद्ध के जीवन की झांकी प्रस्तुत किया। जबकि कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक सोनू कुमार, आकाश श्रीवास्तव, युवराज सिंह, आश्वस्ति श्रीवास्तव, ब्यूटी कुमारी, प्रियल कुमारी, खुशी कुमारी, दृष्टि कुमारी, मुन्नी देवी, गुड़िया देवी कविता देवी आदि ने अपना भरपूर योगदान दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी अतिदेवानंदजी महाराज, विशिष्ठ अतिथि अवकाश प्राप्त क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक सह शिक्षाविद बृजेंद्र कुमार सिंहा, कॉलेज ऑफ कॉमर्स पटना से आए डॉ वाल्मीकि कुमार, जेपीयू के डॉ धनंजय कुमार आजाद, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ गुंजन रानी, डॉ राज कुमार सिंह, विद्यालय के संस्थापक बंटी सिंह, प्राचार्या सोनी सिंह सहित कई अन्य लोग शामिल हुए।