माँझी में बीससूत्री समिति की बैठक, सरकारी योजनाओं की प्रगति पर हुई समीक्षा!
सारण (बिहार): माँझी प्रखंड मुख्यालय के सभागार में गुरुवार को प्रखंड बीससूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक प्रखंड जदयू अध्यक्ष अख्तर अली की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। लगभग दो घन्टे तक चली बैठक में प्रखंड की समस्याओं को लेकर जोरदार बहस हुई।
बैठक में आंगनवाड़ी, जन वितरण प्रणाली, आवास,मनरेगा, नल जल, पशुपालन व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित अन्य सरकारी योजनाओं पर विशेष चर्चा हुई। बैठक में संबंधित पदाधिकारियों से सरकारी नियमानुसार कार्य करने पर विशेष रूप से जोर दिया गया। इस दौरान कार्यों की समीक्षा भी की गई। बीस सूत्री अध्यक्ष ने कहा कि जनता से जुड़ी योजनाओं में किसी तरह की गड़बड़ी अथवा अनियमितता नही चलेगी। बैठक में प्रखंड प्रमुख कमला देवी, वीडियो रंजीत कुमार सिंह, आरओ रोजी कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रोहित कुमार, उपाध्यक्ष मनोज प्रसाद, सुनील कुमार सिंह, प्रभुनाथ महतो, राजीव कुमार सिंह, हसनैन अंसारी, बीरेश कुमार मौर्या, कविता देवी, रविंद्र कुमार बिंद, त्रिलोकी सिंह तथा अदित्य दुबे सहित अन्य सदस्य भी शामिल थे।