पदस्थापन व पे ग्रेड की मांग को लेकर 7 मई से राजस्व कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर जाएंगे!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): जिले के गांधी मैदान में गुरुवार को भूमि सुधार कर्मचारी संघ (गोप गुट) के आह्वान पर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी 19 अंचलों से राजस्व कर्मचारियों ने भाग लिया और संघ द्वारा 7 मई 2025 से सामूहिक अवकाश पर जाने के निर्णय का समर्थन किया।
राजस्व कर्मचारियों की 17 सूत्री मांगों में प्रमुख रूप से अविलंब गृह जिला में पदस्थापन, पे ग्रेड 2800 और अन्य लंबित मांगों को शामिल किया गया है। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष प्रशांत कुमार पटेल तथा संचालन जिला सचिव मिथुन कुमार गुप्ता ने किया।
इस दौरान राजस्व कर्मचारी सुरेश कुमार चौधरी, अमित कुमार सोनी, अविनाश कुमार, साहिल कुमार, कैलाश कुमार मंडल, सुमन कुमार, सौरव कुमार, सुनील कुमार, चंदन कुमार, राजा कुमार तथा अनिल कुमार चौधरी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।
संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं करती है, तो 7 मई से पूरे जिले में राजस्व कार्य ठप रहेगा।