///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): माँझी प्रखंड के चंदउपुर गांव निवासी विजय बहादुर सिंह का रविवार की शाम निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे और पिछले एक सप्ताह से बीमार चल रहे थे। परिजनों के अनुसार, रविवार को शाम 5 बजे हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया।
विजय बहादुर सिंह सिवान डीपीओ स्थापना कार्यालय में बड़े बाबू के पद पर कार्यरत थे और 28 फरवरी 2003 को वे सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्र के गणमान्य लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास स्थान पहुंचे।
स्वर्गीय सिंह अपने पीछे तीन पुत्रों को छोड़ गए हैं। इनमें से दो भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं और एक पुत्र अभियंता के रूप में कार्यरत हैं।
उनके निधन पर विपिन सिंह, संजय सिंह, चन्द्रदीप सिंह, स्वामीनाथ सिंह, अवधेश सिंह, पूर्व शिक्षक राम कुमार सिंह सहित कई अन्य लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को सांत्वना दी।