अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग घायल, अस्पताल में कराया गया इलाज!
सिवान: (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र में गुरुवार को अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने इस संबंध में जानकारी दी है।
पहली घटना सिसवन थाना क्षेत्र के टरेनवां माधोपुर गांव की है, जहां आपसी जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवती सोनम कुमारी, पिता रामायण राम, घायल हो गई। परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया।
दूसरी घटना सिसवन गांव की है, जहां खेत की ओर गए किशोर आकाश कुमार साहनी को सांप ने डंस लिया। वह स्थानीय निवासी राजाराम साहनी का पुत्र है। उसे अचेत अवस्था में अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
तीसरी घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव की है। यहां आपसी विवाद में मारपीट के दौरान मीना देवी, पत्नी कामेश्वर सिंह, घायल हो गईं। उन्हें भी इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल लाया गया।
तीनों मामलों में स्थानीय पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।