लेजुआर के जन वितरण प्रणाली डीलर अलबेला सिंह का हार्ट अटैक से निधन!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: माँझी प्रखण्ड के लेजुआर गाँव निवासी और जन वितरण प्रणाली के डीलर अलबेला सिंह (67 वर्ष) का मंगलवार को हृदयगति रुक जाने (हार्ट अटैक) से निधन हो गया। वे इलाके में एक जिम्मेदार और लोकप्रिय डीलर के रूप में जाने जाते थे।
परिजनों के अनुसार, अलबेला सिंह पिछले एक पखवाड़े से पटना के एक निजी अस्पताल में इलाजरत थे। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार सेमरिया श्मसान घाट पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र ओम प्रकाश सिंह ने दी।
शव यात्रा में क्षेत्र के कई प्रमुख लोग शामिल हुए, जिनमें जिला पार्षद फूल सिंह, कांग्रेस नेता जागा सिंह, बरेजा पंचायत के पूर्व मुखिया राजीव कुमार सिंह, अनिल सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की।