पटना जू ग्रे भेड़िया संरक्षण में बना देश में नंबर-1
पटना (बिहार): संकटग्रस्त प्रजाति ग्रे भेड़िया के संरक्षण में पटना चिड़ियाघर ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। बेहतर देखरेख और वैज्ञानिक प्रबंधन के चलते पटना जू में ग्रे भेड़ियों की संख्या अब 21 से अधिक हो गई है, जिनमें 17 नवजात शावक भी शामिल हैं।
यह सफलता वर्ष 2014 में मैसूर जू से लाए गए एक नर-मादा और 2017-18 में वेंडालूर जू से आए जोड़े की मेहनत और संरक्षण प्रयासों का परिणाम है। यह उपलब्धि न केवल पटना जू, बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है।
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगलों में भी ग्रे भेड़िया की उपस्थिति राज्य की वन्यजीव समृद्धि का प्रमाण है। बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे “जल-जीवन-हरियाली” अभियान के तहत इस तरह के संरक्षण कार्यों को और बल मिल रहा है।