नौ दिवसीय संगीतमय श्री राम कथा से क्षेत्र हुआ भक्तिमय!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: माँझी नगर पँचायत के कुँअर टोली में श्रीराम दरबार सेवा समिति के तत्वावधान में नौ दिवसीय श्री राम कथा प्रारम्भ हो गया। श्री राम कथा का विधिवत शुभारम्भ राजद नेता सुधांशू रंजन ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम का जीवन चरित्र चारों युगों में मानव के लिए सामयिक तथा अनुकरणीय है।
उन्होंने कहा कि खासकर कलियुग में भगवन्नाम स्मरण ही मोक्ष का सरवोत्तम एवम सुगम मार्ग है। इससे पहले गायक दिवाकर सिंह तथा पंकज निगम ने भजन प्रस्तुत करके माहौल को भक्तिमय बना दिया। ततपश्चात कथावाचक आचार्य रविरंजन तेजस्वी ने संगीत मय श्री राम कथा से समारोह का आगाज किया।
उदघाटन समारोह को माँझी नगर पँचायत की मुख्य पार्षद विजया देवी, उप मुख्य पार्षद नीतू सिंह, भाजपा नेत्री पूजा शर्मा ई सौरभ सन्नी, अशोक यादव तथा बिजेन्द्र तिवारी आदि ने सम्बोधित किया। इससे पहले कार्यक्रम के संयोजक कमल शर्मा ने अतिथियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। समारोह का संचालन रंजन शर्मा ने किया।