भाजपा नेता राणा यशवंत प्रताप सिंह के कुम्भ से लौटने के बाद हुआ भव्य और गर्मजोशी के साथ स्वागत!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी बलिया मोड़ पर भाजपा नेता राणा यशवंत प्रताप सिंह के कुम्भ से लौटने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
इस दौरान उन्होंने बताया कि महाकुम्भ में पैतालीस दिनों तक भंडारा का आयोजन किया गया था। सारण प्रमंडल से जितने भी लोग महाकुम्भ में स्नान करने के लिए गए हुए थे। लगभग एक लाख से भी अधिक लोगों का खाना खिलाया गया था। सभी लोगों को रहने व खाने का व्यवस्था किया गया था। उनके कार्यकर्ताओं द्वारा छपरा विधानसभा सभा क्षेत्र से भी चुनाव लड़ने के लिए के लिए भाजपा के राज्य नेताओं से मांग किया करते थे। अब पार्टी का जैसा आदेश होगा वैसा किया जाएगा। इसी दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के योगी सरकार के कार्यो का भी बहुत सराहना किया। उक्त मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद थे।