राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार: छपरा में सुनी गई महिलाओं की समस्याएं!
सारण (बिहार): छपरा के अतिथि गृह भवन में शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली की माननीय अध्यक्षा एवं माननीय अन्य सदस्यों के द्वारा " राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार" कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं से संबंधित शिकायतों एवं परिवाद के संबंध में सुनवाई की गयी। इस दौरान माननीय अध्यक्षा, राष्ट्रीय महिला आयोग, आयुक्त, सारण, पुलिस उप-महानिरीक्षक, सारण, जिलाधिकारी, सारण, पुलिस अधीक्षक, सारण एवं अन्य वरीय पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान माननीय अध्यक्षा उपस्थित महिलाओं से बातचीत की, उनकी समस्याओं को सुना एवं उनके समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये।
महिलाओं के साथ घटित होने वाली घटनायें जैसे घरेलू हिंसा, दहेज माँग, मानसिक प्रताड़ना, शारीरिक प्रताड़ना, छेड़-छाड़ इत्यादि के संबंध में सहायता हेतु नारी सशक्तिकरण को समर्पित, सारण पुलिस की खास पहल आवाज दो कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। सारण पुलिस द्वारा महिलाओं के खिलाफ हुए अपराधों में जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई को पुरा करने का हरसंभव प्रयास किया जाता है। महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सारण पुलिस प्रतिबद्ध है।