आपसी विवाद मारपीट, एक व्यक्ति घायल!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान कृष्णा यादव के रूप में हुई है।वहीं सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन गांव में हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति का घायल हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान संजय सिंह के रूप में हुई है। सभी घायलों को सिसवन के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उनकी मरहम पट्टी की गई। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों ने शुक्रवार को जानकारी दी।