रेफरल अस्पताल सिसवन में सिजेरियन से प्रसव शुरू, 12 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण!
///जगत दर्शन न्यूजसिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड मुख्यालय स्थित रेफरल अस्पताल सिसवन में सिजेरियन से प्रसव का कार्य शुरू हो गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिसवन रेफरल हॉस्पिटल का सिजेरियन के लिए चयन हुआ था। शुक्रवार को डॉक्टर रूपाली रस्तोगी ने भागर गांव की एक महिला का सिजेरियन प्रसव कराया।
वहीं सिसवन रेफरल अस्पताल में शुक्रवार को शिविर का आयोजन कर 12 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया। ऑपरेशन का कार्य एक निजी संस्था द्वारा किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि सबसे पहले महिलाओं का बीपी, शुगर, एचआईवी, प्रेगनेंसी टेस्ट के बाद महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन हुआ, जिसमें निजी संस्था के डॉक्टर व कर्मी में मौजूद रहे।