राजस्व कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मंगलवार से अपने विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं, जिसके चलते अंचल में राजस्व का कई कार्य बाधित हो गया है। बताते चले कि राजस्व कर्मचारियों द्वारा पूर्व से ही सरकार से कई अपने मांगे की जा रही थी। मांग पूरी न होने के चलते मंगलवार से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं।
वही रघुनाथपुर में राजस्व कार्य हुए बाधित। राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के चलते रघुनाथपुर के अंचल कार्यालय में राजस्व कार्य बाधित गए। बताते चले कि रघुनाथपुर प्रखंड का अंचल कार्यालय में राजस्व कार्य मंगलवार को बाधित हो गया राजस्व कर्मचारी मंगलवार से हड़ताल पर हैं।