जनता दरबार और शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन!
सिवान (बिहार): सिसवन सिसवन प्रखंड कार्यालय में लगा जनता दरबार। सिसवन प्रखंड के सिसवन प्रखंड कार्यालय स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में शुक्रवार को जनता दरबार लगा कर लोगों की समस्या है सुनी गई। आयोजित जनता दरबार में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार तथा सिसवन अंचलाधिकारी पंकज कुमार मौजूद रहे।वहीं आयोजित जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव से पहुंचे 6 लोगों की समस्याएं सुनी गई।
वहीं ईद और रामनवमी को लेकर शुक्रवार को सिसवन थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सिओ पंकज कुमार ने की। उन्होंने कहा कि पूर्व के त्योहारों की तरह इस बार भी प्रशासन को सहयोग की उम्मीद है। सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना सिर्फ प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, इसमें सभी का सहयोग जरूरी है।