मारपीट में एक घायल, अस्पताल में ओपीडी सेवा रही बाधित!
सिवान (बिहार): सिसवन सिसवन थाना क्षेत्र के पड़री गांव में आपसी जमीनी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला स्थानीय निवासी अंजित राम की पत्नी गीता देवी है। घायल महिला का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मी द्वारा शुक्रवार को जानकारी दी गई।
दूसरे दिन भी ओपीडी सेवा रही बाधित
सिसवन रेफरल अस्पताल सिसवन में दूसरे दिन भी ओपीडी सेवा रही बाधित। सिसवन प्रखंड के सिसवन स्थित रेफरल अस्पताल सिसवन में डॉक्टर के अपने विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चले जाने के बाद से शुक्रवार को भी ओपीडी सेवा बाधित जिसके चलते प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव से पहुंचे लोगों को डॉक्टर से मुलाकात नहीं हो सकी तथा लोग घंटो डॉक्टरों से मुलाकात के इंतजार में अस्पताल में इधर-उधर भटकते नजर आए।