7 महिलाओं का हुआ सफल बंध्याकरण!
सिवान (बिहार): सिसवन रेफरल अस्पताल में शुक्रवार को शिविर का आयोजन कर सात महिलाओं का बंध्याकरण किया गया। बंध्याकरण एक के नीजी संस्था द्वारा किया गया। ऑपरेशन से पूर्व महिलाओं का हीमोग्लोबिन, बीपी, शुगर, एड्स सहित अन्य जांच कर ऑपरेशन किया गया। इसकी जानकारी देते हुए स्वास्थ कर्मी रवि कुमार ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को एक निजी संस्था द्वारा सिसवन अस्पताल में बंध्याकरण किया जाता है।