छपरा में जन सुराज उद्घोष यात्रा की शुरुआत, चार दिवसीय अभियान के तहत हर प्रखंड और विधानसभा क्षेत्र में जाकर जनता से संवाद!
सारण (बिहार): जन सुराज जिला कार्यालय से जन सुराज उद्घोष यात्रा का शुभारंभ जन सुराज के प्रदेश नेता सुभाष कुशवाहा, जिला प्रभारी उर्मिला देवी, जिलाध्यक्ष बच्चा राय, सहित अन्य पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। ज्ञात हो कि जहाँ एक तरफ प्रशांत किशोर जन उद्घोष यात्रा के माध्यम से जन सुराज की आवाज को बुलंद कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ हर जिले में जन सुराज संगठन के पदाधिकारियों ने भी संकल्प लिया है कि वे अपने प्रणेता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जन सुराज की बात को हर घर तक पहुँचाएँगे। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला मुख्य प्रवक्ता कुलदीप महासेठ ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य जन सुराज की विचारधारा को बिहार के हर घर तक पहुँचाना और राजनीतिक व सामाजिक रूप से सक्रिय लोगों को जन सुराज से जोड़कर पार्टी का विस्तार करना है।
यात्रा के पहले चरण में यह सारण, सीवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, नालंदा, गया और रोहतास में आयोजित की जाएगी और अगले एक महीने में पूरे बिहार में विस्तारित होगी।
जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। उनकी भागीदारी ने इस अभियान को नई ऊर्जा प्रदान की। इस मौके पर मुख्य रूप से महिला जिलाध्यक्ष अमिता सहनी, मुख्य प्रवक्ता कुलदीप महासेठ, वरिष्ठ नेता मुन्ना भवानी, अशोक सिंह, अभय सिंह, नूतन शर्मा,कविता सिंह, पुलिस राय,राजीव चौधरी,जुन्ना लाल यादव, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे।