सारण के लाल डाॅ जयप्रकाश सिंह नई दिल्ली में सपरिवार सम्मानित!
हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनने पर प्रवासी लोगों ने किया सम्मानित!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: सारण के लाल व माँझी थानान्तर्गत टेघरा गांव निवासी आईपीएस डाॅ जयप्रकाश सिंह को शिमला के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नत की उपलब्धि पर नई दिल्ली के जनकपुरी स्थित आर्या हॉस्पिटल के प्रांगण में पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष संतोष ओझा के मार्गदर्शन में बिहार गोपालगंज के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डाॅ कौशल्या सिंह के पुत्र व दिल्ली में आर्या हॉस्पिटल के संचालक व पूर्वांचल मोर्चा के उपाध्यक्ष डॉ मनीष कुमार सिंह व पत्नी पूजा सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो प्रवासियों की उपस्थिती में सपरिवार सम्मानित किया गया और पदोन्नत की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। इस मौके पर पत्नी और बेटे के साथ उपस्थित डॉ जयप्रकाश सिंह ने उपस्थित लोगों से पात्र परिचय प्राप्त कर उनका धन्यवाद ज्ञापन किया।
मौके पर उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन की इलाहाबाद में संघर्षरत दिनों की प्रेरक बातों को बताकर लोगों को काफी प्रभावित किया। नीति और धर्म से काफी लगाव रखने वाले डॉ जयप्रकाश सिंह ने युवा सशक्तिकरण तथा सामर्थ्य के अनुसार स्वयं से ऊपर उठकर निःस्वार्थ सहयोग की भावना जैसे चीजों पर बल दिया और उपस्थित लोगों से मानवता के साथ जीवन जीने की अपील की। मौके पर उपस्थित पूर्वांचल मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य समाजसेवी धीरज सिंह, एमटीएनएल के सेवानिवृत पदाधिकारी सुशील सिंह, वरिष्ठ पत्रकार एवं अखिल भारतीय भोजपुरी संघ के धनंजय सिंह, समाजसेवी योगेश शर्मा, प्रेमानंद राय, अनिल कुमार दुबे तथा वरिष्ठ अधिवक्ताओं के समूह के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता सीबी सिंह और अनुराग सिंह इत्यादि सैकड़ो लोगों ने डॉ जयप्रकाश सिंह को सम्मानित करते हुए उनके उपलब्धियों को बिहार प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि मानते हुए युवा छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। विदित हो कि पूर्वांचल उपाध्यक्ष डॉ मनीष सिंह चिकित्सा के क्षेत्र में समाज के लोगों का हर तरह से सहयोग करते हुए बिहार एवं पूर्वांचल के लोगों के लिए उचित सम्मान और उनके सशक्तिकरण के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं।