माँझी में समाजिक कार्यकर्ता स्व. बद्री प्रसाद गोंड की प्रतिमा अनावरण 9 मार्च को, तैयारियां तेज।
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता तारकेश्वर प्रसाद: मांझी प्रखण्ड के मांझी- एकमा मार्ग पर स्थित कबीरपार चौक पर 9 मार्च को समाजिक कार्यकर्ता स्व. बद्री प्रसाद गोंड की पुण्य तिथि के मौके पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। उक्त जानकारी अखिलेश कुमार ने दी।
उन्होंने बताया स्व. बद्री प्रसाद गोंड ने समाज के विकास के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। मूर्ति अनावरण के बाद सांस्कृतिक कार्यकम का भी आयोजन किया जाएगा, जिसको लेकर एक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मौके पर अखिलेश कुमार के अलावें विजय कुमार साह, शंकर भगवान साह, हरिहर साह, वीरप्रकाश साह, बिनोद कुमार गोंड़, चंदेश्वर प्रसाद उर्फ संत जी, धनपत साह, सुनील कुमार साह, वैधनाथ साह, धनपत साह, वैधनाथ प्रसाद गोंड़, प्यारे अंगद, सुरेश साह गोंड़, तपेश्वर प्रसाद साह, शिवप्रश्न साह सहित अन्य लोग मौजूद थे।