4 फरार वारंटी गिरफ्तार!
सिवान (बिहार): चैनपुर थाना पुलिस ने दो वारंटी को किया गिरफ्तार। सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह से दो वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटी में चैनपुर थाना क्षेत्र के पासी टोला गांव निवासी गुदरी चौधरी का पुत्र भगवान चौधरी तथा नयागांव निवासी राम जीवन मांझी के पुत्र अशोक मांझी शामिल है।गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए शुक्रवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया कि संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष ने जानकारी दी।
वही जिले के मैरवा थाना पुलिस में महीनों से फरार चल रहे दो वारंटी को किया गिरफ्तार। इस संबंध में मैरवा थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मैरवा थाना क्षेत्र के धमौर गांव निवासी रामप्रीत चौहान तथा हरे राम चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों पर कोर्ट द्वारा वारंट जारी हुआ था। गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए शुक्रवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया।