जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुन किया गया निबटारा!
सिवान (बिहार): जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सिसवन प्रखंड के सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने कार्यालय में शुक्रवार को जनता दरबार लगाया। इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनी और उसका निबटारा किया। सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने अपने कार्यालय में जनता दरबार लगाकर वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन,आवास सर्वे संबंधित मामलों की सुनवाई की एवं उसके त्वरित निष्पादन के लिए कार्यपालक सहायक को निर्देश दिया।वही अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने भूमि संबंधित विवादों को सुना।जिसमें म्यूटेशन, परिमार्जन संबंधित शिकायतें मिली।
इस दौरान उन्होंने संबंधित कर्मियों को इसका समाधान करने का निर्देश दिया।आपको बता दें कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को प्रखंड के सभी पदाधिकारियों को अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की समस्याएं सुन उसका ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया है।