पुलिस पर हमला करने के आरोप में 3 गिरफ्तार!
सारण (बिहार): कानून को हाथ में लेने वालों के विरूद्ध सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुलिस पर हमला करने एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुँचाने के आरोप में 3 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध पूर्व से कई गंभीर कांड दर्ज है।
इस संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार को सोनपुर थानान्तर्गत ग्राम जैतिया में एक झगड़ा को सुलझाने गए पुलिस गश्ती दल पर कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा हमला किया गया तथा होली पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने का प्रयास किया गया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गये। गश्ती दल द्वारा तत्काल थानाध्यक्ष, सोनपुर को सूचित किया गया। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष सोनपुर द्वारा अतिरिक्त बल को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया एवं घटना में शामिल 3 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधकर्मियों के विरूद्ध पूर्व से कई गंभीर काण्ड दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त 1. मन्टू गोप उर्फ मन्द्र राय, पिता- कोषण राय 2. बब्लू गोप उर्फ बब्लू राय, पिता- कोषण राय दोनों साकिन- जैतिया और 3. राकेश कुमार उर्फ मनु, पिता- स्व० नन्दकिशोर राय उर्फ टुनटुन राय उर्फ धुंआ गोप, साकिन- परवेजाबाद, थाना- सोनपुर, जिला- सारण बताए जाते है। इस दौरान पुलिस टीम में सोनपुर थाना के थानाध्यक्ष के साथ थाना के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।