चाकूबाजी की घटना के 4 अभियुक्त 3 घंटे के अंदर गिरफ्तार!
सारण (बिहार): नयागांव थानान्तर्गत हुए चाकूबाजी की घटना में संलिप्त 4 अभियुक्तों को 3 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार।
इस संबंध में बताया जाता है कि शनिवार को नयागांव थाना को सूचना प्राप्त हुई कि थानान्तर्गत ग्राम शेखडुमरी में कुछ लड़को के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसमें एक लड़के हीरा कुमार, पिता- स्व० विनोद पंडित, साकिन- शेखडुमरी, थाना- नयागांव, जिला- सारण को चाकू मार कर जख्मी कर दिया गया। जख्मी को इलाज हेतु पी०एम०सी०एच० पटना में भर्ती करवाया गया है। जख्मी के फर्दब्यान के आधार पर नयागांव थाना कांड-53/25 दर्ज कर 1. निशु कुमार, पिता-स्व० दशरथ मांझी 2. संजीत कुमार, पिता- अशोक राय 3. मो० समशाद, पिता- आश मोहम्मद 4. उमेश कुमार, पिता- मनोज सिंह, सभी साकिन- शेखडुमरी, थाना- नयागांव, जिला- सारण को गिरफ्तार कर लिया गया है। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान पुलिस टीम में नयागांव थाना के थानाध्यक्ष के साथ थाना के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।