डकैती के मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सिवान (बिहार): डकैती के मामले में फरार वारंटी को चैनपुर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार। सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने डकैती के मामले में फरार वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष ने रविवार को जानकारी दी। गिरफ्तार वारंटी की पहचान विरती गांव निवासी सरबजीत महतो के पुत्र वीरेंद्र महतो उर्फ लंगड़ा के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।