नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी वीडियो क्लिप के साथ गिरफ्तार!
सारण (बिहार): सक्रिय पुलिसिंग के तहत सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, माँझी थानान्तर्गत दुष्कर्म के आरोपी को किया गया गिरफ्तार!
इस संबंध में बताया जाता है कि विगत 8 फरवरी को को माँझी थानान्तर्गत जैतिया गांव की एक नाबालिग लड़की के साथ शौच जाने के क्रम में 3 युवकों के द्वारा एक सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। इस संबंध में पिड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर माँझी थाना कांड सं0-51/25 दर्ज किया गया था। वहीं इसमें धारा- 126 (2)/115(2) /70(2)/ 3(5) बी०एन०एस० एवं 6 पॉक्सो एक्ट एवं 67 (ए) / 67 (बी) आई0टी0एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
वहीं माँझी पुलिस के द्वारा तकनिकी अनुसंधान एवं प्राप्त आसूचना के आधार पर गुरुवार को मुख्य अभियुक्त बबुआ जी उर्फ सत्यनारायण मांझी, पिता- चिझु मांझी, साकिन- जैतिया, थाना- मांझी, जिला- सारण को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। वहीं FSL टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी भी की जा रही है। बताया जाता है कि अभियुक्त के द्वारा दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया गया था। वहीं पुलिस ने वीडियो क्लिप और मोबाइल भी अभियुक्त के पास बरामद कर ली है।
उक्त पुलिस टीम में परिवीक्ष्यमान सहायक पुलिस अधीक्षक संकेत कुमार-सह-थानाध्यक्ष के साथ पु०अ०नि० अमित कुमार, पु०अ०नि० नविता रानी, थाना के अन्य कर्मी भी मौजूद थे।