अब नहीं रहे प्रसिद्ध लोक सोहिल सिंह व्यास, क्षेत्र में शोक!
सारण (बिहार) संवाददाता संजय पांडेय: भोजपुरी गायकी से पूरे बिहार में अपनी पहचान बनाने वाले प्रसिद्ध लोक गायक माँझी प्रखंड के बनवार टोला निवासी 85 वर्षीय सोहिल सिंह व्यास के निधन पर बड़ी संख्या में लोगों ने शोक प्रकट किया है।
बता दें कि सोहिल सिंह विशेषकर चैता के रचनाकार व मशहूर गायक थे। उनके चार पुत्रों में एक का पहले हीं निधन हो चुका है। दो पुत्र जनक सिंह व बसंत सिंह बिहार पुलिस में दारोगा हैं। व्यास सोहिल सिंह के निधन पर भाजपा नेता हेम नारायण सिंह, लेजुआर के मुखिया प्रतिनिधि ध्रुवदेव गुप्ता, पूर्व मुखिया मुकेश सिंह, सरपंच धुरी ठाकुर, मकुन सिंह, धर्मपाल सिंह, शशिपाल सिंह, एमपी सिंह, मणिपाल, लोक गायक रामेश्वर गोप समेत अनेक लोगों ने शोक प्रकट किया है।