शराब पीने के आरोप में एक गिरफ्तार।
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): बिहार में शराब बंदी के बावजूद शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। इसका प्रमाण रोज किसी न किसी का शराब पीने के आरोप में पकड़े जाना है। अभी आज ही गुरुवार को सिसवन थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।सिसवन थान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भागर गांव निवास अमित चौहान के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए गुरुवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया। इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह द्वारा जानकारी दी गई।