श्रद्धापूर्वक मनाई गई स्वतंत्रता सेनानी स्व दलन सिंह की जयंती!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: दलन सिंह उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में एकीकृत सारण जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन तथा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवम स्वतंत्रता सेनानी स्व दलन सिंह की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर अनेक गणमान्य लोगों ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर फूल माला पहनाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने बताया कि स्व सिंह सच्चे देशभक्त समाजसेवी व सफल राजनीतिज्ञ थे। वे महात्मा गांधी,जवाहर लाल नेहरू तथा डॉ राजेन्द्र प्रसाद के निकट करीबी थे। उन्होंने हजारों बेरोजगार युवकों को नौकरी उपलब्ध कराया था। माँझी नगर पंचायत के दुर्गापुर निवासी एवम स्थानी उच्च विद्यालय के संस्थापक स्व सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालों में स्व सिंह के सुपौत्र राजन सिंह, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि विशाल कुमार उर्फ बिट्टू यादव, नन्दू यादव, नीतीश बाबा, नागेन्द्र यादव, राजा बाबू, शम्भू सिंह, निरंजन यादव सहित उच्च विद्यालय के सभी शिक्षक आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध गायक महादेव यादव द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।