त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू!
जल्दी सोना और जल्दी जागना अच्छे स्वास्थ्य के लिए श्रेष्ठ: बीके अनामिका दीदी
सारण (बिहार): त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव शिवरात्रि का अद्भुत रहस्य पर आधारित महाशिवरात्रि के अवसर पर ब्रह्मकुमारी बहनों द्वारा 13 से लेकर 16 फरवरी तक सुबह के 4 बजे 7 बजे तक नगर भ्रमण कर प्रभात फेरी निकाली गई। इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की निर्देशिका सह संचालिका ब्रह्मकुमारी अनामिका दीदी, बीके ज्योति बहन, प्रियांशु, अर्पणा, प्रिया, पिंकी, मीनाक्षी, संगीता, धर्मशिला, किस्मत, नेहा, गुड्डी, अनिता, सावित्री बहनों के अलावा ब्रह्मकुमार अर्जुन, अशोक और संतोष भाई सहित कई अन्य भाई और बहनों द्वारा नगर परिक्रमा किया गया।
इस संबंध में ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय छपरा की संचालिका ब्रह्माकुमारी अनामिका दीदी ने बताया कि सुबह में जल्दी जागने से आपका सेहत पूरी तरह से स्वास्थ्य और तंदुरुस्त रहता है। सुबह पांच बजे के आसपास वायुमंडल में यानी हमारे चारों ओर का वातावरण पूर्ण रूप से शुद्ध रहता है। क्योंकि रात्रि में गाड़ियां बहुत कम चलती है, जिस कारण सड़कों पर धूल नहीं उड़ती है, और शांत वातावरण से वायु में शुद्धता बढ़ जाती है। शायद यही कारण है कि चिकित्सकों द्वारा ब्रह्मबेला के समय शुद्ध वातावरण में टहलने करने की सलाह दिया जाता हैं। सुबह- सुबह की गई मार्निंग वॉक से कई प्रकार से बीमारियों की रोकथाम होती है। जो लोग सुबह- सुबह हल्की कसरत भी करते हैं, उनकी सेहत और अच्छी रहती है। नियमित वॉक से ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है और हृदय स्वस्थ रहता है। जब हम लोग प्रतिदिन नियमित रूप से सुबह जल्दी जागने लगते हैं तो कुछ समय बाद रात्रि में जल्दी नींद भी आने लगती है। जल्दी सोना और जल्दी जागना अच्छे स्वास्थ्य के लिए श्रेष्ठ उपाय माना जाता है। सुबह ध्यान करना ज्यादा फायदेमंद रहता है, क्योंकि इस समय वातावरण शांत और शुद्ध रहता है, ऐसे समय ध्यान करते समय एकाग्रता बनी रहती है। ध्यान से नकारात्मक विचार दूर होते हैं और विचार पवित्र बने रहते हैं।