एसडीओ एसडीपीओ ने मेंहदार में तैयारियों का लिया जायजा!
सिवान (बिहार): सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार सिंह सोमवार की साम महेंदार पहुंचकर महाशिवरात्रि और महेंदार महोत्सव के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर चल रहे विभिन्न कार्यों का जायजा लिया। एसडीओ ने कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस दौरान बीडीओ राजेश कुमार, सीओ पंकज कुमार चैनपुर थाना अध्यक्ष गौरव सिन्हा, आपूर्ति पदाधिकारी विनीत कुमार, उद्यान पदाधिकारी दीपक कुमार सहित अन्य स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे।