लगे जनता दरबार में जमीनी विवादों का किया गया निपटारा!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना परिसर में शनिवार को अंचलाधिकारी ने जमीनी विवाद का किया निपटारा। सिसवन प्रखंड के सिसवन थाना परिसर में शनिवार को सिसवन अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने जमीनी विवाद पर सुनवाई करते हुए आपसी सहमति बनाते हुए जमीन से संबंधित तीन विवादों का निपटारा किया। इस दौरान सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
इस संबध में अंचल कर्मियों ने जानकारी दी। अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों से लोगों ने जमीन से संबंधित विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया था। वही आवेदन के आधार पर दोनों पक्षों को नोटिस कर शनिवार को थाना परिसर में उपस्थित होने को लेकर कहा गया था जहां पर कागजातों के आधार पर आपसी सहमति बनाते हुए भूमि से जुड़े तीन मामलों का निपटारा किया गया।
रघुनाथपुर थाना परिसर में भूमि विवाद का हुआ निपटारा। रघुनाथपुर प्रखंड के रघुनाथपुर थाना परिसर में जनता दरबार लगाकर जमीन से संबंधित चार मामलो पर सुनवाई की गई। इस संबंध में अंचल कर्मियों ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से लोगों द्वारा जमीनी विवाद निपटारा करने को लेकर अपने-अपने आवेदन दिए गए थे जिस को लेकर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया था।
गुठनी थाना परिसर में शनिवार को जमीनी विवाद निपटारा करने को लेकर अंचलाधिकारी द्वारा सुनवाई की गई। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई।अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से लोगों द्वारा जमीनी विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया गया था जिस पर दोनों पक्षों को नोटिस कर बुलाया गया था। वहीं दोनों पक्षों के विवादों को निपटारा करने के लिए अंचलाधिकारी द्वारा सुनवाई की गई कुल 9 मामलों पर सुनवाई की गई।
हसनपुरा एम एच नगर थाना परिसर में लगे जनता दरबार में 7 मामलों का हुआ निष्पादन। हसनपुरा प्रखंड के एम एच नगर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाकर जमीन से संबंधित विवादों का निपटारा हसनपुरा अंचलाधिकारी द्वारा आपसी सहमति बनाते हुए किया गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों ने जानकारी दी।आयोजित जनता दरबार में आपसी सहमति बनाते हुए जमीन से जुड़े 7 मामलों का निपटारा किया गया।