ब्रेकिंग: ताजपुर पँचायत की पूर्व मुखिया कान्ति देवी का निधन, क्षेत्र में शोक!
पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह की पत्नी है पूर्व मुखिया!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: माँझी प्रखण्ड के ताजपुर पँचायत की पूर्व मुखिया कान्ति देवी का निधन। कुछ ही देर पहले पटना के मेदान्ता अस्पताल में हुआ निधन। इंफेक्शन की शिकायत के बाद कराया गया था एडमिट। मृतका के पति व ताजपुर के पैक्स अध्यक्ष तथा पूर्व मुखिया सुरेन्द्र कुमार सिंह ने फोन पर दी यह मनहूस खबर। खबर मिलते ही शिक्षक बी के भारतीय, अधिवक्ता अजय सिंह, आद्या सिंह सहित दर्जनों लोग उनके निजी आवास पर पहुंचे।