माँझी के अमरेन्द्र सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर नियुक्त!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: माँझी प्रखण्ड के दुर्गापुर गांव निवासी स्व सवलिया सिंह के पुत्र प्रो अमरेन्द्र सिंह को दिल्ली विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्त किया गया है। सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति की खबर मिलने के बाद दुर्गापुर गाँव में खुशी का माहौल बन गया है तथा परिजन मिठाईयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। बता दें कि प्रो अमरेन्द्र सिंह कमला नेहरू कॉलेज में शामिल हो गए हैं जो भारत में शीर्ष 50 कॉलेजों को रैंक करते हैं। दुर्गापुर निवासी जयंत सिंह ने बताया कि उनके छोटे भाई अमरेन्द्र ने नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।
उन्होंने बताया कि दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालय से "दक्षिण एशिया में सौर ऊर्जा के समाजशास्त्र: एक केस स्टडी ऑफ ग्रामीण बिहार" विषय पर अपनी मास्टर डिग्री पूरी की है। साथ ही उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय,नई दिल्ली से "बिहार में भूख के समाजशास्त्रीय और मात्रात्मक मूल्यांकन" विषय पर अपनी एमफिल की डिग्री पूरी की है।
वह यूजीसी नेट परीक्षा में भी दो बार सफल हुए। उन्होंने बताया कि प्रो अमरेन्द्र ने कई अंतरराष्ट्रीय कार्यशालाओं व सेमिनारों में भाग लिया है और अपने शोध कार्यों को प्रस्तुत कर अपनी लेखन क्षमता प्रदर्शित की है।