शिवलिंग प्राण- प्रतिष्ठा को लेकर मूर्ति को शोभायात्रा के रूप में कराया गया नगर परिभ्रमण!
सारण (बिहार) संवाददाता संजय पांडेय: माँझी प्रखंड के गोबरहीं के नव निर्मित शिव शक्ति धाम मंदिर में मंगलवार से आयोजित नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ सह प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के आठवें दिन शिवलिंग प्राण- प्रतिष्ठा को लेकर मूर्ति को शोभायात्रा के रूप में नगर परिभ्रमण कराया गया। नगर परिभ्रमण सह शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।
यज्ञस्थल से नगर परीभ्रमण पर भगवान भोलेनाथ व अन्य देवी देवताओं की मूर्ति निकलते ही पूरा वातवरण हर-हर महादेव, बोल बम, जय श्रीराम व जय हनुमान के जयघोष से गूंज उठा। इस दौरान परिभ्रमण में विभिन्न देवी देवताओं की आकर्षक झांकी निकाली गई। मूर्ति के नगर परिभ्रमण से गांव व क्षेत्र का माहौल शिवमय हो गया।
बताते चले कि विगत 18 फरवरी को गोबरहीं के नव निर्मित शिव शक्ति धाम मंदिर प्रांगण में शिव लिंग रुद्र महायज्ञ सह प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई थी। महायज्ञ के यज्ञाचार्य गोविंद शास्त्री जी के साथ अन्य विप्रजनों ने बताया कि 9 दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ की पूर्णाहुति 26 फरवरी को भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती जी एवं अन्य देवी-देवताओं की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा तथा हवन-पूजन और विशाल भंडारे के साथ सम्पन्न हो जाएगा। नगर परिभ्रमण में आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, सचिव व पूर्व मुखिया देवेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिंह,दाउदपुर थानाध्यक्ष नवलेश, सरपंच भरत सिंह, जदयू नेता सुनील सिंह, पूर्व जिप सदस्य धर्मेंद्र सिंह समाज, अशोक सिंह, अवधेश सिंह, रामायण सिंह, अरुण सिंह, प्रताप सिंह, शिव गौरव सिंह, शिव सौरभ सिंह, प्रमोद सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल थे।