शराब के साथ एक और शराब पीने के आरोप में 5 गिरफ्तार!
सिवान (बिहार): चैनपुर थाना पुलिस ने शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार। सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर पासी टोला से शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चैनपुर पासी टोला निवासी सुग्रीव चौधरी के पुत्र राजू चौधरी के रूप में हुई है।गिरफ्तार आरोपी के पास से 2 लीटर देसी शराब बरामद हुआ है।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सोमवार को सिवान न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में चैनपुर थाना पुलिस द्वारा जानकारी दी गई।
वहीं सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में तीन लोगों को किया गिरफ्तार।चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगह से शराब पीने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों में लौवारी गांव निवास मनन यादव तथा मुंशी महतो शामिल है वहीं नयागांव निवासी कन्हैया पटेल को भी शराब पीने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सोमवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष द्वारा जानकारी दी गई।
इसी क्रम में सिसवन थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार। बताते चले कि सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के नरहन गांव निवासी अभिषेक सिंह तथा सुभाष राम उर्फ सुदामा राम शामिल है। इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने सोमवार को जानकारी दी। वहीं गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए उन्हें सिवान न्यायालय भेज दिया गया।