आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में 4 घायल!
![]() |
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के साईपुर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में पति-पत्नी घायल हो गये। घायलो में स्थानीय निवासी बच्चा राम का पुत्र देवसुंदर राम व उसकी पत्नी कमला देवी शामिल है। दोनों घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में स्वास्थ्य करने द्वारा सोमवार को जानकारी दी गई।
वहीं सिसवन थाना क्षेत्र के भागर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में मां बेटा घायल हो गए। घायलो में स्थानीय निवासी उपेंद्र साह गोंड़ की पत्नी बुच्ची देवी व व पुत्र धन्नु कुमार शामिल है। दोनों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सोमवार को जानकारी दी गई।