सड़क दुर्घटना में 3 घायल!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन सीवान मुख्य सड़क पर मंगलवार को हुए सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी रघुनाथ शाह के पुत्र सुशील कुमार के रूप में हुई है। वही सिसवन ताजपुर मुख्य सड़क पर बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान सिवान निवासी मोहम्मद उस्मान के पुत्र हैदर अली के रूप में हुई है।जबकि सिसवन चैनपुर मुख्य सड़क पर हुए बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान घुरघाट गांव निवासी रमेश भारती के पुत्र पियूष भारती के रूप में हुई है। तीनो घायलों को सिसवन के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उन लोगों की मरहम पट्टी की गई है।