हत्या कांड का हुआ सफल उद्भेदन, 2 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार!
सारण (बिहार): सकिय पुलिसिंग के तहत सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई। अमनौर थानानतर्गत हत्या कांड का सफल उद्भेदन कर 02 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
इस संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार को अमनौर थानान्तर्गत ग्राम-कैतुका लच्छी निवासी राहुल कुमार सिंह को कुछ अपराधकर्मियों द्वारा हत्या कर देने की घटना कारित किया गया था। इस संबंध में अनमौर थाना कांड सं0-22/25, दिनांक-01.02.25, धारा -331 (6)/103(1)/61 (2) भा॰न्या०सं० दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। तकनिकी अनुसंधान एवं प्राप्त आसूचना के आधार पर कांड का सफल उभेदन करते हुये हत्या कांड में संलिप्तत 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस कांड में संलिप्तत अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त नितेश कुमार सिह, पिता-जमदार सिंह दोनो ग्राम-कैतुका लच्छी और रितेश कुमार सिंह, पिता-जमदार सिंह दोनो ग्राम-कैतुका लच्छी, थाना-अमनौर, जिला-सारण बताए जाते है। इस दौरान टीम में अमनौर थाना के थानाध्यक्ष कुन्दन कुमार के साथ स०अ०नि० नरेन्द्र कुमार, पु०अ०नि० रेशमलाल सिंह, प्र०पु०अ०नि० आयुष कुमार, प्र०पु०अ०नि० नम्रता कुमारी, स०अ०नि० दिनेश कुमार, स०अ०नि० हरेन्द्र सिंह, सिपाही-657 विकास, चौकीदार-3/8 अरूण कुमार राय एवं अमनौर थाना के अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।