वाहनों की सघन जांच, काटे गए 2000 रुपए के चालान!
सारण (बिहार): सिसवन बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देशअनुसार सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने रविवार को विशेष अभियान के तहत वाहनों की सघन जांच की। जांच के दौरान विभिन्न वाहनों से 2000 रुपए के चालान काटे गए। इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष कुमार गौरव सिन्हा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहा पर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया तथा वाहनों की जांच की। जांच के क्रम में कई वाहनों के चालान काटे गए।