मारपीट में 3 घायल!, मारपीट के मामले में एक फरार आरोपी गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना में दर्ज कांड संख्या 369/24 मारपीट के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गुप्त सूचना का आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के उबधि गांव निवासी भिरगू यादव के पुत्र नीरज यादव के रूप में हुई है। इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने रविवार को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया।
मारपीट में 3 घायल!
सिसवन थाना क्षेत्र के भीखपुर गांव में रविवार को आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में मां बेटी घायल हो गई। घायलों में भिखपुर निवासी मनोज भारती की पत्नी कुंती देवी व उसकी पुत्री नेहा कुमारी शामिल है। दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
वहीं सिसवन थाना क्षेत्र के ही मोरवन गांव में रविवार को जमीनी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला मोरवन गाव निवासी सरवन साह की पत्नी राजकुमारी देवी है। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।