प्रगति यात्रा छपरा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रमुख झलकियां
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): प्रगति यात्रा के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को छपरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित जन सभाओं को संबोधित कर पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।
माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान सारण (छपरा) में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल भवन का उद्घाटन किया।
सारण के महमदा गांव में खेल मैदान एवं अन्य योजनाओं का उद्घाटन, स्टॉल का भ्रमण, तालाब का अवलोकन, आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय का सीएम नीतीश ने किया अवलोकन
माननीय मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने प्रगति यात्रा के दौरान सारण (छपरा) में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय महमदा के नये भवन का उद्घाटन किया।
माननीय मुख्यमंत्री Nitish Kumar प्रगति यात्रा के दौरान सारण (छपरा) जिले के गड़खा प्रखंड के महमदा गांव में पोखर, पेवर ब्लॉक पाथ वे, छठ घाट के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ।
माननीय मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने प्रगति यात्रा के दौरान सारण (छपरा) समाहरणालय सभागार में समीक्षात्मक बैठक की एवं अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
माननीय मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने प्रगति यात्रा के दौरान सारण (छपरा) के एकमा मशरख पथ एवं एकमा डुमाईगढ़ पथ के चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण के प्रस्ताव का अवलोकन किया।