सारण के मनोज सिंह बने डीआईजी, क्षेत्र में खुशी!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता संजय पांडेय: सारण जिले के माँझी प्रखंड के मुबारकपुर निवासी एवं मध्यप्रदेश के धार जिले में पदस्थापित एसपी मनोज कुमार सिंह को पदोन्नत कर डीआईजी बनाया गया है। वर्ष 2024 की समाप्ति के साथ हीं 31 दिसंबर को मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग द्वारा जारी पदोन्नति आदेश में वर्ष 2010 बैच के तीन अन्य अधिकारियों के साथ तेज-तर्रार पुलिस अधिकारी मनोज कुमार सिंह को भी डीआईजी बनाए जाने पर उनके परिवार में समेत क्षेत्र में खुशी की लहर है।
बता दें कि मनोज कुमार सिंह मुबारकपुर उच्च विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक स्व. शिवयत्न सिंह के पुत्र व पूर्व मुखिया राहुल प्रकाश सिंह के बड़े भाई हैं। इस पदोन्नति को नववर्ष का तोहफा बताते हुए मनोज कुमार सिंह को बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई दी है।