आपसी विवाद में चली गोली, एक घायल!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: दाउदपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में बीती रात्रि हृदयानंद दुबे के पुत्र विकास दुबे को गोली मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों ने जख्मी युवक को उपचार के लिए पहले एकमा, फिर छपरा सदर अस्पताल ले गए। इलाज कर रहे चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देख कर पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।
परिजनों के अनुसार शुक्रवार की देर शाम विकास दुबे अपने दरवाजे पर बैठे थे। इस बीच गांव हीं एक व्यक्ति द्वारा दरवाजे पर आकर गोली चला दी गई, जिससे विकास दुबे गम्भीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पटना पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
बताते चलें कि दो दिन पूर्व गांव के हीं प्रभाकर दुबे उर्फ मुन्ना दुबे के घर से रुपये के लेन-देन को लेकर हृदयानंद दुबे के घर से विवाद व मारपीट हुआ था, जिसमें प्रभाकर दुबे उर्फ मुन्ना दुबे की पत्नी सीमा देवी, बेटी नेहा कुमारी, छोटे भाई की पत्नी संगीता देवी एवं उनका पुत्र निहालचंद दुबे सहित चार लोगों जख्मी हुए थे। इसके संदर्भ में नेहा कुमारी के बयान पर दाउदपुर थाना में शुक्रवार को आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उस धटना के दूसरे दिन दूसरे पक्ष ने गोलीबारी की घटना का आरोप लगाया है। दाउदपुर थाना पुलिस मामले की गहराई से जाँच पड़ताल में जुट गई है। हालाँकि समाचार भेजे जाने तक दाउदपुर थाने में गोली कांड की प्राथमिकी दर्ज नही हुई है।