छापेमारी में मिला भारी मात्रा में देशी शराब, दो महिला कारोबारी गिरफ्तार!
सारण (बिहार) संवाददाता संजय पांडेय: सारण एसपी के निर्देश पर दाउदपुर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के दुमदुमा नट बस्ती गांव में अभियान चलाकर भारी मात्रा में देसी शराब के साथ दो महिला कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस के द्वारा बड़े पैमाने पर बरामद देसी शराब बनाने वाली कच्ची सामग्री को भी विनष्ट कर दिया गया। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से थाना क्षेत्र में देसी शराब बनाने वाले कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष नवलेश ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दुमदुमा नट बस्ती में अवैध रूप से देसी शराब बनाया जा रहा है। जिसके आधार पर दल- बल के साथ विशेष अभियान चलाकर करीब पांच सौ लिए पास के साथ शराब बनाने वाली अन्य सामग्रियों को विनिष्ट कर दिया गया। वहीं पुलिस द्वारा बरामद 55 लीटर देसी शराब को जब्त कर धंधे में संलिप्त दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार महिला दुमदुमा नट बस्ती के लालाबाबू नट की पत्नी संगीता देवी तथा छोटेलाल नट की पत्नी रानी देवी शामिल है। वहीं थाना क्षेत्र के बेलदारी गांव से भी पुलिस शराब मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बाद में आवश्यक पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस अभियान में थानाध्यक्ष नवलेश, पीसीआई अभिनन्द कुमार सिंह सहित पंकज मांझी, दशरथ मांझी, दिनेश राम समेत सशस्त्र बल के अन्य जवान शामिल थे।