अनियंत्रित वाहन ने महिला को मारी ठोकर!

///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर रसूलपुर मुख्य सड़क पर गुरुवार को अनियंत्रित वाहन ने एक महिला को ठोकर मार दी जिससे महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान देवपुरा गांव निवासी मनोज शाह की पत्नी प्रीति देवी के रूप में हुआ है। घायल अवस्था में उनका इलाज अस्पताल में कराया गया। बताया जा रहा है कि प्रीति देवी चैनपुर बाजार से अपने घर वापस जा रही थी, तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित वाहन ने उन्हें ठोकर मार दिया, जिससे वह घायल हो गई।