राजद नेता सुधांशु रंजन ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को दी जन्मदिन की बधाई।
बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री रही राबड़ी ने सारण जिले के तमाम लोगों को दी शुभकामनाएं: सुधांशु रंजन
सारण (बिहार):लगभग आठ वर्षों तक बिहार की बागडोर संभालने वाली बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की 67 वीं जन्म दिन के साथ ही नववर्ष की शुभकामना संदेश देने वाले राजद नेता सह पूर्व विधान पार्षद प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह पिछड़े वर्ग के नेता लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के सरकारी आवास जाकर राबड़ी देवी को 67 वीं जन्मदिन की बधाई दिया है।
इस संबंध में राजद नेता सुधांशु रंजन ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का जन्म गोपालगंज जिले में 01 जनवरी 1959 को हुआ था। बिहार में तीन बार के अपनी मुख्यमंत्रित्व काल में लगभग 8 साल तक राज्य की सत्ता संभाल कर सभी को बता दिया था कि कैसे एक महिला सत्ता पर क़ाबिज़ होकर अपने दायित्वों को कैसे निर्वहन कर सकती हैं। वहीं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सारण जिला सहित राज्य के सभी राजद कार्यकर्ताओं को नए साल के मौके पर देशवासियों सहित राज्य के निवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी है।
राजद नेता सुधांशु रंजन ने बताया कि बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी अपनी जन्मदिन की शुरुआत पूजा अर्चना करने के बाद नववर्ष की शुभकामना देने के साथ की है। हालांकि सुबह से ही राजद नेताओं सहित कार्यकर्ताओं का हुजूम जुटने लगा था। सभी की शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए सभी को नववर्ष की शुभकामना देने में जुटी रही। हालांकि देर शाम तक राबड़ी आवास पर राजद के वरीय नेता और कार्यकर्ता लगातार पहुंच रहे थे। इस अवसर पर राबड़ी देवी ने अपने सभी शुभचिंतकों और बिहारवासियों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाला दिन सुख शांति और मंगल रहे।