सोना गबन करने के उद्देश्य से लुट की बनाई झूठी कहानी, अब हुआ गिरफ्तार!
सारण (बिहार): स्वर्ण व्यवसायी से सोना गबन करने के उद्देश्य से लुट की झूठी कहानी बनाना पड़ा महंगा। अनुसंधान के क्रम में मामला का हुआ पर्दाफाश। वहीं पुलिस को गुमराह करने के आरोप में अभियुक्त हुआ गिरफ्तार। 
इस संबंध में बताया जाता है कि विगत 7 जनवरी को नगर थाना के साहेबगंज मुहल्ला निवासी अंकित गुप्ता के द्वारा लिखित आवेदन देकर सूचित किया गया कि स्वर्ण व्यवसायी अनुप सोनी, पिता शेखर प्रसाद एवं शेखर प्रसाद, पिता-नामालुम, दोनो सा०-साहेबगंज मुहल्ला, थाना-नगर के द्वारा इनके दूकान से विभिन्न स्वर्ण आभुषण (कुल वजन-613.920 ग्राम) शादी के लिए गहने खरीदने आये एक अन्य ग्राहक को दिखाने हेतु ले जाया गया, परन्तु देर रात तक नही लौटाया गया तथा मांग करने पर लौटाने से इनकार किया गया। जिस सम्बंध में नगर थाना में कांड सं0-10/25 दर्ज किया गया है।
  जबकि गड़खा थाना मे उपरोक्त कांड के अभियुक्त अनुप सोनी द्वारा लिखित आवेदन देकर सूचित किया गया था कि 7 जनवरी को छपरा के अतुल ज्वेलर्स से गड़खा होते हुए विभिन्न दुकानों मे आभुषण वितरण हेतु जाने के कम में शाम करीब 04 बजे गरखा चार मुहानी के पास दो मोटरसाईकिल पर 4 नकाबपोश अपराधकर्मियो द्वारा हथियार का भय दिखाकर इनका आभुषण से भरा झोला छिन लिया गया। जिस सम्बंध में गरखा थाना में कांड सं0-27/25, दिं0-10.01.25 धारा-309 (6) बी०एन०एस० दर्ज कर अग्रतर अनुसंधान किया जा रहा था।
  उक्त दोनों कांडो के अग्रतर अनुसंधान के क्रम में यह तथ्य सामने आई कि गरखा थाना कांड सं0-27/25 के वादी अनुप सोनी द्वारा नगर थाना कांड सं0-10/25 के वादी से लिया गया 613.920 ग्राम के स्वर्ण आभुषणों को गबन करने के इरादे से लूट की झूठी कहानी रचकर पुलिस को गुमराह करते हुए गरखा थाना मे कांड सं0-27/25 दर्ज कराया गया है।
  इस सम्बंध में नगर थाना कांड सं0-10/25 के अभियुक्त अनुप सोनी से पुछताछ करने पर उनके द्वारा स्वर्ण आभुषण गबन से सम्बंधित दर्ज नगर थाना कांड सं0-10/25 मे अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई। तत्पश्चात गिरफ्तारी उपरांत इनके निशानदेही पर घटना मे गबन किये गये स्वर्ण आभुषणों जिसका कुल वजन करीब 613 ग्राम को बरामद कर लिया गया। वहीं बताया जाता है गिरफ्तार अभियुक्तों को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिलायी जाएगी।
 इस दौरान टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी थानाध्यक्ष, नगर / गरखा थाना एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी / कर्मी मौजूद थे। 

