
सड़क दुर्घटना में महिला घायल!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर एकमा मुख्य सड़क पर गुरुवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान छपरा जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के असहनी गांव निवासी झूलन शाह की पत्नी मीना देवी के रूप में हुआ है। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में दिखाया गया, जहां पर उनकी मरहम पट्टी की गई। बताया जा रहा है कि मीना देवी चैनपुर से बाजार कर वापस जा रही थी तभी पीछे से आ रही एक अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दिया l, जिससे वह घायल हो गई।
दरवाजे पर रखा पंपिंग सेट मशीन चोरी
सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार गांव में बुधवार की देर रात्रि दरवाजे पर रखा पंपिंग सेट मशीन चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में कचनार गांव निवासी शशिकांत गिरी ने बताया कि वे लोग अपना पंपिंग सेट मशीन खेत का पटवन कर दरवाजे पर रखे थे, वहीं बुधवार की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा उसे चोरी कर लिया गया। चोरी की घटना उन लोगों को गुरुवार की सुबह उसे समय जानकारी हुई, जब वे जग कर उठे। सुबह उनलोगों ने देखा कि दरवाजे पर रखा पंपिंग सेट मशीन गायब है।