30 को होगा तेजस्वी का सिवान में आगमन, राजद कार्यकर्ताओं ने तैयारी को लेकर की बैठक!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के चैनपुर में 30 जनवरी को सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सीवान में प्रस्तावित कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम की तैयारी व सफलता को लेकर सिसवन प्रखंड के चैनपुर स्थित शशांक ऑटोमोबाइल के समीप गुरुवार को राजद कार्यकर्ताओं बैठक हुई। जिला अध्यक्ष ने कार्यक्रम के सभी पहलुओं पर चर्चा की और सफलता को लेकर रणनीति तय की।
उक्त मौके पर राजद नेता मुन्ना शाही ने बताया कि कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में जिला, प्रखंड व पंचायत अध्यक्ष सहित पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जा रहा है।सीवान शहर के चमरा मंडी बाइपास रोड स्थित सफायर इन होटल में कार्यक्रम होगा। पहले वह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। कार्यक्रम को लेकर राजद के सभी प्रकोष्ठ के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। जगह-जगह तोरण द्वार और होर्डिंग लगाया जायेगा। कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की जायेगी। इस मौके पर बिनोद यादव, अवधेश यादव आदि उपस्थित रहे।